Uncategorized

सैकड़ों गांवों तक नहीं पहुंची सरकार की नल जल योजना, पानी के लिए होता है: संघर्ष

जिले में तत्काल शुरू कराई जाए नल जल योजना.. कलेक्टर को सोफा ज्ञापन

  • शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा

जिले के कई गांवों तक सरकार की नल जल योजना नहीं पहुंची है। ऐसे में ग्रामीणें को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।

हरदा जिले मे जल जीवन मिशन के तहत हर गांव मे पाईप लाईन बिछाई गई है जो केवल गिने चुने गांव मे ही चालू की गई है जिले मे 90 % गांव ऐसे है जहाँ पाईप लाईन डाले वर्षो बीत जाने के बाद भी पानी सप्लाई चालू नहीं की गई है ठेकेदार के द्वारा हर गांव मे जो आर सी सी सड़के बनी हुई थी उनको तोड़ कर पाईप लाईन डाली गई थी लेकिन सड़को की मरम्त नहीं की गई हर गांव मे सड़के टूटी हुई पड़ी है अधिकांश गांवो मे नल भी नहीं लगाए गए है केवल नालिया रोड़ के साईट पड़ी हुई है। किसान कांग्रेस के द्वारा हरदा कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि जिले में जल्द से जल्द सभी गांवो मे पानी सप्लाई तत्काल शुरू किया जाए और सभी गांवो मे जो सड़के ठेकेदार के द्वारा तोड़ी गई है उसकी मरम्मत की जाए ज़ब तक पानी सप्लाई ना हो, सड़को का मरम्मत ना हो सम्बंधित ठेकेदार का भुगतान रोका जाए और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जाँच कराई जाए।

सैकड़ो गांव तक नहीं पहुंचा पानी

हरदा जिले में कुल 6 तहसील आती है इन तहसीलों के अंतर्गत लगभग 571 गांव जुड़े हुए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की रिपोर्ट कहती है कि जिले के 70 हजार परिवार को नल जल की योजना उपलब्ध करा दी गई है। 70 हजार परिवार को नल एल जल प्राप्त हो रहा है। अभी तक 29 हजार परिवार शेष है, उनके कार्य प्रगति रद्द है। अभी तक 150 ग्रामीणों में काम पूरी तरह पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन जो बचे हैं उन गांवों के लोग अभी भी पानी के लिए संघर्ष करने पर मजबूर हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button