Uncategorized

शादी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा: टवेरा और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर आठ लोगों को आई चोट एक की हालत गंभीर

यह लोग हुए घायल केवलराम गुर्जर, मोहन पुनासे, अमरा पुनासे, रामचन्द्र पुनासे, रामनिवास पुनासे, लक्ष्मी पुनासे, गोकुल पुनासे सभी निवासी ग्राम

शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा 

हरदा: शुक्रवार सुबह 11 बजे सिविल लाइन के मसनगांव के पास एक टवेरा और पिकअप की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें टवेरा में सवार एक ही परिवार के सात लोगों सहित ड्राइवर को चोट आई है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लायाया है। जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में एक बुजुर्ग को गंभीर चोट आने से उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिराली तहसील के ग्राम बेड़ियांकला का रहने वाला परिवार अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने इंदौर गया था। वहां लौटने के दौरान ये हादसा हो गया। इसमें पिकअप खिरकिया की ओर से आ रही थी। हादसे में टवेरा गाड़ी पलटी खाते हुए सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में सभी लोगों को हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button