अध्यक्ष पद से इस्तीफा: अस्पाक शाह ने वक्फ फरहत सराय जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी से दिया त्यागपत्र,
स्वतंत्र खबर, समय पर, खबर के लिए संपर्क करें : 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। वक्फ फरहत सराय जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष अस्पाक शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शाह ने हरदा न्यायालय में अपनी व्यस्तताओं के कारण समाज सेवा के लिए समय नहीं निकाल पाने की वजह से यह निर्णय लिया है। शाह ने शपथपूर्वक बयान दिया है कि वह हरदा के वार्ड क्रमांक 28, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, देव कॉलोनी के स्थाई निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वक्फ कमेटी का गठन मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल द्वारा 30 अगस्त 2023 को उनकी अध्यक्षता में किया गया था। शाह ने कहा, “मेरे न्यायालयीय कार्यों के कारण समाज सेवा के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए मैं अपने सदर पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। मेरे द्वारा इस कमेटी से कोई भी लेन-देन नहीं रहा है और यदि मेरे नाम से कोई कार्यवाही चल रही हो, उसे समाप्त माना जाए। इसके अलावा, शाह ने 19 दिसंबर 2023 को कलेक्टर हरदा को फरहत सराय के चार्ज संबंधित दिया गया आवेदन भी वापस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह इस्तीफा पूर्ण स्वेच्छा और बिना किसी डर या दबाव के दिया गया है।
अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद अस्पाक शाह ने आवेदन पर कार्यवाही रोकने की मांग की
वक्फ फरहत सराय जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अस्पाक शाह ने कलेक्टर हरदा को पत्र लिखकर अपने पहले दिए गए आवेदन पर किसी भी कार्यवाही को रोकने की मांग की है। शाह ने हाल ही में अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वे चाहते हैं कि उनके द्वारा पहले किए गए आवेदन पर कोई कार्यवाही न हो। अस्पाक शाह, जो वार्ड क्रमांक 28, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड, देव कॉलोनी, हरदा के निवासी हैं, ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल द्वारा 30 अगस्त 2023 को उन्हें फरहत सराय, हरदा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने 19 दिसंबर 2023 को कलेक्टर हरदा को फरहत सराय का चार्ज प्राप्त करने के संबंध में एक आवेदन दिया था। अब, चूंकि उन्होंने 6 जून 2024 को अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, वे चाहते हैं कि उनके इस आवेदन पर कोई भी कार्यवाही न की जाए। शाह ने अपने पत्र में लिखा, “मैं अपने द्वारा दिए गए आवेदन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहता हूँ। कृपया मेरे आवेदन को स्वीकार कर इसे रद्द किया जाए।”यह कदम शाह के द्वारा अपने व्यस्त न्यायालयीय कार्यों के चलते समाज सेवा के लिए समय नहीं निकाल पाने के कारण लिया गया है। उनके इस्तीफे के बाद अब वक्फ कमेटी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
