युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में हरदा के योगेश चौहान जिला अध्यक्ष बने, ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर नए चेहरे उभरे

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के हालिया संगठनात्मक चुनाव में हरदा जिले से नए पदाधिकारियों का चयन हुआ है। वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को आए परिणामों में योगेश चौहान ने 213 मत प्राप्त कर हरदा जिला अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं हरदा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रैय्यान हुसैन को 119 मत प्राप्त हुए और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर यह पद अपने नाम किया।हरदा विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भूपेश बबाल को 133 वोट मिले। रेहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष नीरज वर्मा को 41 वोट मिले। इसके अलावा, महासचिव पद के लिए मुकाबले में दो प्रमुख नाम रहे। मुजाहिद अली, जिन्हें 140 वोट मिले, और सौरभ सोनी, जिन्होंने 203 वोट प्राप्त किए। दोनों ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से अतुल टाक ने 96 मत हासिल किए, जबकि खिरकिया ब्लॉक से इमरान शेख को 11 वोट मिले। इस तरह हरदा जिले में युवा कांग्रेस की नई टीम का गठन लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। यह चुनाव प्रक्रिया प्रदेशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें ऑनलाइन वोटिंग प्रणाली के तहत ब्लॉक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के पदों के लिए मतदान हुआ। वही प्रदेश स्तर पर हुए चुनाव में जबलपुर के यश घनघोरिया ने सर्वाधिक 3 लाख 13 हजार 730 वोट प्राप्त किए हैं और वे प्रदेश अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।



