प्रताप टॉकीज चौराहा पर वाहन चेकिंग, अधूरे दस्तावेजों और ब्लैक कांच पर हुई चालानी कार्यवाही मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चला 2 घंटे का अभियान, 100 से अधिक वाहनों पर की गई कार्यवाही

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। शहर के प्रताप टॉकीज चौराहा क्षेत्र में शनिवार को मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दो घंटे तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और हेलमेट जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया।

जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे या अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान कुछ फोर व्हीलर वाहनों पर ब्लैक फिल्म/कांच लगे पाए गए, जिन पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों से मौके पर ही काली रेडियम निकलवाई गई। पुलिस का कहना है कि काले कांच का उपयोग नियमों का उल्लंघन है और सुरक्षा की दृष्टि से भी अनुचित है। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेर और कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले स्वयं मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत 100 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।




