विरोध

महिला का आरोप: फसल बोते हैं हम पर दबंगों के द्वारा काटने नहीं दिया जाता। 

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। गुरुवार को मानसरोवर होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूजा जाट ने बताया कि हंडिया तहसील के ग्राम अंजनई मैं 4 एकड़ जमीन पर दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री कमल पटेल के ऊपर लगाए आरोप कहा कि पूर्व मंत्री के संरक्षण में कुछ दबंग लोग हमें परेशान कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा खेत पर फसल की बुवाई की जाती है मगर काटने पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने लोगों को भेज देते हैं, इसकी शिकायत हमने पहले भी की थी पर हमारी जमीन पर अभी तक हमें कब्जा नहीं मिल पाया पहले भी मेरे ससुर को झूठी धाराओं में 6 महीने के लिए जेल भेज दिया गया था। 3 साल से परेशान किया जा रहा है हमें पूजा जाट ने बताया कि कल कलेक्टर से मिलने के बाद तत्काल कलेक्टर साहब ने हमारी मदद की और तहसीलदार को खेत पर भेज कर कटाई को रुकवा दिया गया। मगर प्रशासन की भी नहीं सुन रहा है ओम जाट जो कि हमारे खेत पर फसल काट रहा है। फसल बोते हैं हम मगर काटने नहीं देते हमें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button