गांव में हत्या की गुत्थी सुलझी: सतीश कुशवाहा की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच में नया मोड़

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। एक अगस्त को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम डगावानीमा के पास आष्टा के रहने वाले सतीश कुशवाहा की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कृपाल मेवाड़ा, जो सतीश की पत्नी पूजा का प्रेमी था, ने सतीश की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि कृपाल ने सतीश को नर्मदा स्नान के बहाने बुलाया, शराब पिलाई और अंधेरे का फायदा उठाकर हत्या की। पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान सतीश के हाथ पर लिखे नाम और ॐ के आधार पर की। पूछताछ के दौरान, कृपाल ने अपने सहयोगी पप्पू मालवीय का नाम बताया। पुलिस ने पप्पू मालवीय को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद, दोनों आरोपियों ने एक-दूसरे के नाम उजागर न करने की डील की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है।



