लापरवाही

चार मारा पीने से युवक की मौत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम,

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। तहसील छिपावाड के ग्राम निवासी 22 वर्षीय युवक राजू उईके की रविवार को चार मारा पीने से हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, राजू ने सुबह करीब 11 बजे चार मारा पिया था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल हरदा लेकर पहुंचे। पिता शिवलाल उईके और जीजा विष्णु ककोडिया के साथ पहुंचे परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन करीब एक घंटे बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। जीजा बताया कि राजू रोजाना अपने पिता के साथ काम में हाथ बटाता था और मेहनती स्वभाव का था।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button