धोखाधड़ीहरदा

थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा धोकाधडी के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

हरदा। जिले में यूको बैंक शाखा में खाता धारकों के खातों से धोखाधड़ी करके रकम हस्तांतरित करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली हरदा की टीम द्वारा दिनांक 12 नवंबर 2024 को की गई। यूको बैंक शाखा हरदा के खाताधारक फरियादी अजय सिंह तोमर (निवासी एलआईजी कॉलोनी हरदा), भूपेश शर्मा (निवासी पाठक कॉलोनी हरदा), और संदीप भीलाला (निवासी ग्राम रिजगांव हंडिया) ने मार्च 2024 में थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादियों का आरोप था कि उनके खातों से सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए चेक का दुरुपयोग कर कई अन्य खातों में राशि स्थानांतरित कर दी गई। पुलिस ने इस पर मामले दर्ज करते हुए अपराध क्रमांक 188/24, 190/24, और 214/24 के तहत धारा 420, 409, और 120बी भादवि में पंजीबद्ध कर जांच शुरू की इस मामले में फरार आरोपी संतोष दुबे (36 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर वार्ड नंबर 32 छीपानेर रोड हरदा, की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की यह टीम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में बनाई गई, जिसमें उप निरीक्षक आदित्य करदाते, प्रआर विजय प्रजापति और आरक्षक ब्रजेश बडकुर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आखिरकार आरोपी संतोष दुबे को 12 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button