राजनीति

एआईएमआईएम को मजबूत करने हरदा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली, कहा मध्यप्रदेश में जल्द बनेगी कार्यकारिणी, लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी पार्टी

हरदा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली मंगलवार की शाम हरदा पहुंचे। यहां खेड़ीपुरा स्थित शादी हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उन्होंने AIMIM संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।मोहसिन अली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश में AIMIM की प्रदेश कार्यकारिणी गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश में आने वाले लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका और पार्षद चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

अली ने कहा कि AIMIM अब मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनता के बीच जाकर मुद्दों की राजनीति करेगी, न कि वादों की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पार्टी के विचारों से जुड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आएं। कार्यक्रम के दौरान मोहसिन अली ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही दल वर्षों से सत्ता में रहकर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते आए हैं। अब जनता को तीसरे विकल्प की जरूरत है, जिसे AIMIM के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा बुजुर्ग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button