हरदा

बारिश से सड़कें खस्ताहाल, गड्ढों से बढ़ी दुर्घटनाओं की संभावना

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। हरदा नगर में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने नगर की सड़कों की हालत दयनीय कर दी है। खासकर बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़कों पर गहरे और बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है, और दुकानदारों को भी अपने कारोबार में परेशानी हो रही है। अस्पताल चौराहा, जीप मॉल, और रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर बने गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाले लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। रात के समय ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। हाल ही में हरदा शहर की सड़कों का कायाकल्प किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा की गई मरम्मत काम नहीं आई। एक ही बारिश में सड़कों की स्थिति खस्ताहाल हो गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। इसके अलावा, साइड में बनी कॉलोनियों से आने वाला पानी भी सड़कों पर भर जाता है, जिससे समस्या और भी बढ़ जाती है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button