धार्मिक

राधे-राधे महिला मंडल द्वारा ऋषि पंचमी पर्व का आयोजन….महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ सप्त ऋषि पूजन किया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। आज फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित राधे-राधे महिला मंडल की मुख्य सदस्य के घर पर ऋषि पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए सप्त ऋषियों का पूजन किया और एक-दूसरे को भेंट एवं उपहार दिए।  ऋषि पंचमी व्रत पंचमी तिथि को रखा जाता है और इसका उद्देश्य शरीर और मन की शुद्धि है। महिलाएं नदियों में स्नान कर वनस्पतियों से पूजन करती हैं, जिससे रजस्वला दोष मुक्त होता है। यह व्रत प्राकृतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें दातून से शारीरिक और सांस संबंधी स्वच्छता पर जोर दिया जाता है।  इस व्रत में सूर्य, चंद्र, और शनि देवता की आराधना की जाती है, और हाथी छरा वृक्ष की टहनियों से दातुन बनाकर उनका पूजन किया जाता है। इस अवसर पर मंडल की सदस्य रमा मंडलेकर, राखी करोची, प्रीति लांजीवाल, कांति राठौर, रेखा मालवीय, पूजा सोनी, प्रियंका सोनी, सारिका आषटे,अनिता दमाडे, रचना जाट, और विनीता कुशवाहा उपस्थित थीं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button