शिकायत

हरिओम कॉलोनी के निवासियों ने जनसुनवाई में दर्ज कराई शिकायत, नहीं है सड़क, नाली, पानी, की सुविधा

स्वतंत्र खबर.. समय पर.. विज्ञापन, जाहिर सूचना, कोर्ट नोटिस, इत्यादि के लिए संपर्क करें: 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 32 हरिओम कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कॉलोनी के हालात की शिकायत की। 20 साल से हरिओम कॉलोनी में रह रहे निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में अब तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। कई बार कॉलोनी नायर को शिकायत करने के बावजूद भी निवासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।गंगाबाई विश्वकर्मा, जो कॉलोनी की निवासी हैं, ने बताया कि बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कॉलोनी नायर ने कॉलोनी काटने से पहले पक्की सड़क, पक्की नाली, पार्क, मंदिर और कॉलोनी का गेट बनाने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपनी बातों से मुकर चुके हैं।

इस संबंध में निवासियों ने कलेक्टर महोदय से शिकायत की है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि नगर पालिका के कुछ अधिकारियों को भेजकर निरीक्षण करवाया जाएगा। निवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button