पानी की समस्या को लेकर जनता का आक्रोश, चुनाव का करेंगे बहिष्कार।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। वार्ड क्रमांक 34 विकास नगर की महिलाएं एवं पुरुष मिलकर पानी की समस्या को लेकर हरदा कलेक्ट कार्यालय पहुंचे। आक्रोश होकर नारे लगाकर बोला पानी नहीं दोगे तो, हम वोट नहीं देंगे। साथ ही मांग की गई कि विकास नगर एवं रामानंद नगर वार्ड नंबर 34 की प्रत्येक गली में जहां-जहां पानी की समस्या हो रही है। उन सभी गलियों में एक टंकी रखी जानी चाहिए, प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से उसमें पानी पहुंचना चाहिए। ताकि वार्ड वासियों को पानी मिल सके। भीम आर्मी के महेन्द्र काशिव ने कहा वार्ड में पानी नहीं पहुंचा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रत्येक घर से वोट दिया जाता है उसी प्रकार प्रत्येक घर में पानी भी पहुंचना चाहिए, सयुक्त कलेक्टर सतीस राय को ज्ञापन सौपा, आश्वासन मिला की आज ही टंकी की व्यवस्था की जाएगी। दरअसल नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड में पानी की समस्या,वार्ड के लोगों ने जताया आक्रोश कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर दी चेतावनी चुनाव बहिष्कार करने की मौहल्ले वासियो ने इस विरोध के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज पानी की समस्या को लेकर अपना काम धंधा छोड़कर कलेक्ट्रेट आए हैं, उन्होंने कहा कि अगर हमारी पानी की समस्या दूर नहीं होती है तो हम चुनाव पर करेंगे बहिष्कार ऐसी पार्टी और नेताओ का क्या फायदा, जो हमारी समस्या का संधान नहीं कर सकते हैं। वार्ड के लोगों ने कहा कि कई बार हमारे वार्ड की पार्षद व नगरपालिका अध्यक्ष को पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया था मगर अभी तक समस्या को समाधान नहीं हुआ।



