प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर का सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल – आदेश के बावजूद जॉइनिंग नहीं, छात्रों के साथ डांस पर उठे सवाल

शाहरुख बाबा एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद भी प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर की नई पदस्थापना पर जॉइनिंग न करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 6 दिसंबर को जारी आदेश के तहत तोमर को नगर पालिका हाई स्कूल हरदा में पदस्थ किया गया था, लेकिन उन्होंने मेडिकल अवकाश लेते हुए अब तक वहां कार्यभार नहीं संभाला। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में छात्रों के साथ ‘कजरारे कजरारे’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
आदेश की अनदेखी, बाकी शिक्षकों ने संभाला कार्यभार
शिक्षा विभाग के आदेश के तहत सरिता तोमर सहित अन्य शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया था। अन्य शिक्षकों ने अपनी जॉइनिंग समय पर पूरी कर ली। हालांकि, तोमर ने मेडिकल अवकाश का हवाला देते हुए कार्यभार ग्रहण नहीं किया और बाद में जबलपुर हाईकोर्ट से स्टे भी ले आईं।
मेडिकल लीव, लेकिन स्कूल में डांस !
सरिता तोमर का यह मामला इसलिए भी विवादित हो गया क्योंकि जबलपुर में स्टे लेने और मेडिकल अवकाश पर होने के बावजूद वे नियमित रूप से उत्कृष्ट विद्यालय हरदा जा रही थीं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे छात्रों के साथ डांस कर रही हैं। यह वीडियो 29 जनवरी को वायरल हुआ, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मच गई।
जांच टीम के सामने भी नहीं हुई पेश
सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए खिरकिया के DEO और दो अन्य प्राचार्यों की एक टीम बनाई थी, लेकिन जब जांच टीम विद्यालय पहुंची, तो सरिता तोमर वहां उपस्थित नहीं थीं। उन्होंने जबलपुर जाने का कारण बताते हुए जांच बैठक में शामिल होने से भी परहेज किया।
क्या अब आगे होगी अगली कार्रवाई ?
अब शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई क्या होगी, यह देखना अहम होगा। क्या आदेश की अवहेलना करने और जांच से बचने के चलते सरिता तोमर पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? या फिर शिक्षा विभाग इस मामले को यूं ही छोड़ देगा? इन सवालों के जवाब जल्द ही सामने आएंगे।



