हरदा में पुलिस ने 14 किलो गांजा किया जब्त, उड़ीसा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे मादक पदार्थ, कीमती 1 लाख 40 हजार रूपये

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। थाना कोतवाली हरदा पुलिस ने रेलवे पुलिया के पास दो व्यक्तियों से 14 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपये है। दोनों आरोपी उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से गांजा ला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों बलराम कुछबंदिया निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा और आकाश कुचबंदिया निवासी खेड़ीपुरा, हरदा को मौके पर गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने अपराध क्रमांक 510/24 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 (B) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गांजा को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ तस्करी की इस घटना से जुड़े और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।
आरोपी बलराम कुछबंदिया लंबा आपराधिक इतिहास
पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जुआ एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। वह कई गंभीर अपराधों में भी संलिप्त पाया गया है।
आरोपी आकाश कुचबंदिया लंबा आपराधिक इतिहास
आकाश कुचबंदिया के विरुद्ध भी 12 आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं, जिनमें मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस टीम की विशेष भूमिका
थाना कोतवाली के निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आदित्य करदाते, सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह ठाकुर और प्रधान आरक्षक करण साहू, नितिन, दुर्गेश, विजय प्रजापति, अमित, संजीव, रामनरेश, वीरेंद्र राजपूत और कमलेश परिहार ने विशेष भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच में इस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जाएगा।



