क्राइम

एमडी ड्रग्स की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार करीबन 4 लाख ₹ की कीमत के ड्रग्स को किया बरामद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे द्वारा 3 मार्च 2024 को नगर पालिका हरदा में आयोजित पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम में जनों द्वारा एमडी ड्रग्स पर कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। उन्होंने सभी थानों को एमडी ड्रग्स के सम्बंध में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसी कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 10 दिनों के भीतर बड़ी रेड कार्रवाई की।

पुलिस 12 मार्च को थाना कोतवाली पुलिस टीम को एम.डी. ड्रग्स तस्करी के संबंध में सूचना मिली जो तीन व्यक्ति इंदौर रोड स्थित सरस्वती स्कूल के आगे नहर वाले रास्ते पर एम.डी.ड्रग्स की तस्करी के लिए आ रहे है, पुलिस टीम मुखबीर द्वारा बताए स्थान सरस्वती स्कूल के आगे नहर वाली रोड पर एक पुलिया के पास पहुँची तो मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के तीन व्यक्ति वहां मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा उनके कब्जे से कुल 19 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। इस कार्रवाई पर पुलिस द्वारा अपराधियों पर धारा 156/24 के तहत धारा 8/22 NDPS Act का लागू किया गया है। आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के द्वारा आरोपियों को रिमाइंड में लिया गया है जिससे कि पुलिस एमडीसी स्रोत तक पहुंचाने का प्रयास कर सके।

पुलिस ने जिन्होंने आरोपियों को पकड़ा उनके नाम यह रहे :

समीर यादव पिता अविनाश यादव निवासी बारह बंगला हरदा, बृजेश उर्फ बबलू पिता कैलाश चंद्र शर्मा निवासी वृंदावन कॉलोनी हरदा।

इस कार्रवाई पर यहां रहे शामिल 

पुलिस टीम में निरीक्षक खान थाना प्रभारी हरदा, उप निरीक्षक आदित्य करदाते, सीताराम पटेल, प्र०आर० तुषार धनगर, करण साहु आरक्षक सजन ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, शैलेन्द्र परमार, संजू चौहान, बृजेश बड़कुर, रूपेश शामिल थे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button