कृषि मंत्री और भाजपा प्रत्याशी के पुत्र की सरेआम गुंडागर्दी
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल द्वारा मतगणना दिनांक को गणन अभिकतों एवं आम जनमानस को दी खुली धमकी कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को शिकायत
हरदा: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमल पटेल जो कि वर्तमान में कृषि मंत्री भी है, के पुत्र सुदीप पटेल द्वारा अपने मोबाईल नम्बर 7354513706 से भारतीय जनता पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप विधानसभा 135 में अपने कार्यकर्ताओं को भडकाते उकसाते हुए व्हाट्सप ग्रुप पर लिख रहे है कि अपन हर तरह से तैयार है, दो घंण्टे के लिए हरदा जिले के थाने और हॉस्पिटल बंद रहेगें, जो खेल करना है करो, मैं सुदीप बोल रहा हूँ, जीत अपनी पक्की है, घर से नहीं निकलना चाहिए, खुला खेल करो, खुल्ली छूट है, हरदा जिले का कोई डॉक्टर प्राथमिक उपचार नही करेगा, कमर के नीचे चोट हो, 307 नही लगे बस, बाकी जमानत पक्की है, सोमवार को कोर्ट खुलते से ही, सुबह 11 बजे, इस तरह की खुली धमकी अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सुदीप पटेल द्वारा दी जा रही है जो की लोकतंत्र की मर्यादा और लोकतंत्र के खिलाफ है ज्ञात हो कि भा.ज.पा. प्रत्यासी कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल आपराधिक प्रवृत्ति के है एवं सुदीप पटेल के विरूध कई अपराध पंजीबद्ध रहे है।
- जि

सके चलते तत्कालीन हरदा कलेक्टर महोदय द्वारा सुदीप पटेल के विरूध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई है। यदि सुदिप पटेल मतगणना के दिन मतगणना स्थल विधानसभा क्र. 135 हरदा एवं हरदा जिले में रहते हैं तो निश्चित रूप से बड़ी एवं गम्भीर घटना घटीत हो सकती है। सुदीप पटेल के मतगणना स्थल पर रहते हुए निष्पक्ष व भयरहित मतगणना नही हो सकती।



