क्राइम

शादीशुदा महिला के साथ किया दुष्कर्म, महिला ने की महिला थाने में की शिकायत एक महान पूर्व का मामला।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा: जिले के ग्राम कयागांव में शौच करने गई शादीशुदा महिला के साथ किया रेप एक माह पूर्व का मामला महिला ने की महिला थाने में शिकायत। महिला ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय पिता रेवाराम जाट के खिलाफ धारा 376, 506 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति एक किसान के यहां मजदूरी करते है। आरोपी विजय का मेरे पति से परिचय है इस अनुसार वह कभी-कभी उनके घर आता था। पिछले महीने 16 दिसम्बर 2023 को रोज की तरह मेरे पति किसान के यहां काम करने गए हुए थे। इस दौरान वह अपने तीनों बच्चों के साथ अपने घर पर थी। महिला ने बताया कि जब शाम के समय वह अपने घर से शौच करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर जा रही थी। तभी दौरान आरोपी विजय जाट ने जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान जब वह जब चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर उसका पति काम से वापस लौटने के दौरान आ गया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया और जाते समय यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे गया। जिसके बाद डर के चलते पीड़िता और उसके पति ने उस दिन रिपोर्ट नहीं लिखाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को आरोपी ओर उसका परिवार किसी दूसरे गांव गए हुए हैं। जिसके बाद उसने अपने पति के साथ थाने आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button