अतिक्रमण

नगर पालिका का अतिक्रमण पर कड़ा एक्शन: घंटाघर क्षेत्र में दुकानदारों पर 20 चालान, 9100 रुपए का जुर्माना वसूला

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर नगर पालिका की सख्त कार्रवाई, नए सीएमओ कमलेश पाटीदार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। नगर पालिका ने कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर गुरुवार शाम को घंटाघर और नारायण क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमलेश पाटीदार ने किया। कार्रवाई के दौरान 20 लोगों पर 9100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह कदम नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद उठाया गया, जिसमें बताया गया कि घंटाघर क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण रास्ता जाम हो रहा था, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी।

पुलिस यातायात और नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि अगर दुकानों के सामने कचरा पाया गया या अतिक्रमण हुआ तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में, घंटाघर क्षेत्र में खुले में सामान रखने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। ताकि राहगीरों की आवाजा ही में किसी प्रकार की बाधा न आए। अतिक्रमण हटाने के इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस और सीएमओ कमलेश पाटीदार की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया और जिन दुकानदारों ने सामान सड़क किनारे रखा था, उन पर तत्काल चालान जारी किया गया। इस कड़ी कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका की सख्ती का संदेश दिया गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button