सर्व आदिवासी महिला संगठन की मासिक बैठक संपन्न…

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: अलकापुरी कॉलोनी में कार्यवाहक अध्यक्ष के घर पर रखी गई बैठक जिसमें समस्त महिला सदस्यों द्वारा 8 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह मनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और सदस्य जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जिससे कि महिला सम्मान समारोह में शामिल करने के लिए समाज की महिलाओं जोड़ा जाए ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। बन अंचलों में रह रही आदिवासी समाज की मात्र शक्तियों को शामिल करने के लिए महिला सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रखकर उपहार भेंट किए गए सर्व आदिवासी महिला संगठन द्वारा पिछले 6 सालों से भव्य रूप में महिला सम्मान समारोह है मनाया जाता है, जो विगत वर्ष पॉलिटेक्निक कॉलेज में मनाया जाता था लेकिन 2 साल से भवन निर्माण भूमि बड़ा देव स्थान पर मनाया जा रहा है कार्यक्रम में सामाजिक बहनों की उपस्थिति में सामाजिक विषयों एवं नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है एवं संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष भाषा संस्कृति रीति रिवाज की झलकियां दिखाई जाती है।

जिला अध्यक्ष राखी करोची द्वारा समस्त जिले की आदिवासी महिलाओं से अपील की
इस साल कार्यक्रम में अपनी-अपनी और से प्रस्तुति देवें एवं स्टॉल लगाने हेतु निवेदन किए गए हैं अपनी अपनी प्रतिभा के अनुसार जिले की मात्र शक्तियों को मौका दिया जाएगा एवं सम्मानित किया जाएगा एवं प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा सदस्यता जोड़ो अभियान में समस्त समाज से राशि एकत्रित की जाएगी एवं कार्यक्रम को भव्य रूप से रखा जाएगा इस प्रकार के निर्णय लिए गए बैठक में शामिल सर्व आदिवासी महिला संगठन जिला अध्यक्ष राखीकरोची सचिव अनीता पंदराम उपाध्यक्ष धर्म निष्ठा वर्मा कविता परतें सरला उइके रामेति परतें आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।



