हरदा में ईद की नमाज का शेड्यूल: जानें किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज

हरदा में ईद का चांद नजर आया, आज अदा की जाएगी ईद उल-फितर की नमाज
हरदा। जिले में ईद उल-फितर का चांद नजर आ गया है और आज मुस्लिम समाज ईद की खुशियां मनाएगा। इस अवसर पर ईद की विशेष नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में अदा की जाएगी। मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नमाज का समय इस प्रकार रहेगा—
मोहम्मदी मस्जिद, खेडीपरा – सुबह 8:30 बजे
हुसैनी मस्जिद, मानपुरा – सुबह 9:00 बजे
ईदगाह, हरदा – सुबह 9:00 बजे
पचकोड़ी मस्जिद, कुलहरदा – सुबह 9:00 बजे
अन्नापुरा मस्जिद – सुबह 9:15 बजे
समय का विशेष ध्यान रखें और सभी लोग निर्धारित समय पर ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा करें। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाजजन एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे और अमन-शांति की दुआएं करेंगे। ईद उल-फितर के इस पावन पर्व पर जिलेभर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। बाजारों में चहल-पहल देखी गई और लोगों ने बड़ी संख्या में सेवईं, मिठाइयां और नए कपड़ों की खरीदारी की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।



