राजनीति

इंदौर में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने छोड़ा मैदान, नामांकन फॉर्म लिया वापस, जॉइन की भाजपा

स्वतंत्र हरदा। इन्दौर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन फॉर्म वापस लिया।कैलाश विजयवर्गीय व रमेश मेंदोला बने सूत्रधार इंदौर संसदीय चुनाव में अब कांग्रेस मैदान में नही विधायक रमेश मेंदोला के साथ आए थे फॉर्म वापस लेने।

इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। अक्षय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा भी जॉइन कर ली।

मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

सूत्रों के अनुसार मंत्री विजयवर्गीय ने हाईकमान को भरोसे में लेकर एक होटल में इसकी प्लानिंग की। अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई। कहा कि कांग्रेसी बवाल कर देंगे। इसके बाद प्लान में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की भी एंट्री कराई गई। अक्षय को फॉर्म वापस लेने भी मेंदोला के साथ भेजा, विजयवर्गीय खुद बाहर डटे रहे। इसके साथ ही अक्षय कांति बम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

4 दिन पहले प्राणघातक हमले की धारा लगी थी अक्षय पर

अक्षय कांति बम पर 3 अलग-अलग केस चल रहे हैं। चुनाव के बीच उनके खिलाफ 17 साल पुराना एक मामला फिर चर्चा में आया, जिसमें उनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) बढ़ा दी गई थी।

परिवार की संपत्ति कुल मिलाकर 78 करोड़ के करीब

अक्षय की व्यक्तिगत रूप से चल संपत्ति साढ़े 8 करोड़ रुपए की है। इनमें शेयर आदि भी शामिल हैं। अचल संपत्ति में जमीनें हैं, जिनकी बाजार कीमत 47 करोड़ रुपए है। साढ़े 6 करोड़ रुपए की विरासत भी है। अक्षय के नाम पर 56 करोड़ रुपए जबकि पत्नी व बच्चों के नाम पर लगभग 22 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कुल संपत्ति 78 करोड़ रुपए के आसपास है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button