अवैध

BMW कार चालक से अवैध 12 पैटी शराब, एक देशी कट्टा 2 जिन्दा कारतूस जप्त।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना इंडिया की पुलिस टीम द्वारा सूरज बेडा की BMW कार से अंग्रेजी, देशी व बीयर की पेटीयाँ 12 पेटी शराब, 12 बोर का एक देशी कट्टा 2 जिन्दा कारतूस, एक एप्पल मोबाईल कीतमी 15000 रुपये, नगदी 14750 रुपये कुल मशरुका 25,75,990 को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

आज सूचना मिली की सूरज जाट अपनी BMW कार में शराब भर कर अपने घर ले कर जा रहा है सूचना पर उसके घर ग्राम सोनतलाई हमराह बाल के पहुंचे देखा की सूरज जाट अपनी काले रंग की BMW कार क्र. MP09CK0002 से 2 पेटी घर के सामने उतार रहा था पुलिस को देख कर पेटी फेंक कर BMW कार लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा BMW कार की तलाशी लिया जिसमे अवैध रूप से 10 पेटी शराब भरी मिली तथा सूरज के कमर में एक 12 बोर का देशी कट्टा व उसकी जेब में 2 जिंदा कारतूस 12 बोर के मिले, मौके पर ही कार की तलाशी ली गई जिनमें 01 पेटी एमडी, 3 पेटी बीयर (कांच की), 3 पेटी बीयर केन, 1 पेटी अंग्रेजी लन्डन प्राईड, 1 पेटी ब्लू चिप्स, तथा जमीन पर पड़ी 2 पेटी लाल मसाला, 1 पेटी देशी प्लेन कुल 12 पेटी शराब मिली जिसको लाने लेजाने का वैध लाइसेंस पूछने पर नही होना पाया जो आरोपी का कृत्य 34 (2) आबकारी अधिनियम व 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया गया कुल शराब की मात्रा 99 लीटर 420 ml कुल कीमती 41640 रुपये एक मोबाईल एप्पल कीमती 15000 रुपये, एक देशी कट्टा 12 बोर 02 जिन्दा कारतूस कुल कीमती 4600 रुपये, नगदी 14750 रुपये एवं एक BMW कार कीमत 25,00,000 रुपये कुल जप्त शुदा मशरुका कीमत 25,75,990 रुपये का जप्त कर आरोपी सूरज बेडा पिता मिश्रीलाल बेडा उम्र 30 साल निवासी सोनतलाई को गिरफ्तरा किया गया।

महत्वपूर्ण भुमिका – निरीक्षक मनोजसिहं, उनि प्रमोद गोतम, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर रत्नेश देवडा, प्रआर दीपक, म.प्रआर ज्योत्सना वर्मा, आर नीतेश, आर सौरभ, सैनिक रामनाथ, गजेन्द्र, चालक प्रआर भीम सिहं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button