पति ने पत्नी की हत्या कर आरोपी विरुद्ध ग्राम पड़वा में चरित्र पर संदेह के चलते पत्थरों से मारपीट कर की गई हत्या

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
छीपाबड़। ग्राम पड़वा में मजदूरी के लिए आए लोकेश कोरकू ने अपनी पत्नी सुनीता कोरकू की चरित्र पर संदेह के चलते पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। घटना 17 दिसंबर की रात करीब 11-12 बजे की है, जब आरोपी ने पत्नी को खेत में पानी देने के बहाने ले जाकर जान से मारने की नियत से पत्थरों से हमला किया।
घटना में मृतका के पिता सोमा कोरकु ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की और रात में उसे खेत में बने कमरे पर लेटा दिया। सुबह घटना की जानकारी खेत मालिक विजय सिंह ठाकुर व नारायण सिंह को दी, जिन्होंने सुनीता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खिरकिया पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 501/24 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। छीपाबड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी लोकेश कोरकू (32 वर्ष), निवासी मोजी हाना, थाना खालवा, जिला खंडवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 19 दिसंबर को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस मामले में निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक दिनेश रावत, संतोष श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक मजेन्द्र यादव, आरक्षक उदय सिंह और शैलेन्द्र नस्वरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



