अवैध

हरदा फटाका फैक्ट्री में लगी आग देख कितने लोगों में घायल कितने की हुई मौत।

हरदा फटाका फैक्ट्री में लगी अचानक आग सैकड़ो 11लोगों की मौत,100 लोगो के घायल होने के संकेत।

शाहरूख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: मंगलवार 6 फरवरी की सुबह हरदा के लिए भयानक साबित हुई, जब यहां की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक कई ब्लास्ट हुए। धमाके इतने भीषण थे कि कई किलोमीटर तक शहर की जमीन थर्रा गई और घर हिल गए. माना जा रहा है आग पटाखों के लिए रखे बारूद में लगी, जिससे ये धमाके हुए हैं. तेज धमाकों की वजह से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. इस भयानक धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ब्लास्ट की आवाज साफ सुनी जा सकती है।ब्लास्ट की वजह से उठे धुएं का गुबार की कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास सड़क पर जा रहे राहगीर और वाहन दूर तक उछल गए. इससे पहले लोग कुछ समझ पाते, कई और धमाकों की वजह से हिल गए और जान बचाने के लिए भागने लगे. फैक्ट्री में एक के बाद एक रुक रुक कर कई धमाके हुए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF 

सामने आया घटना का वीडियो काफी डरावना है, जिसमें ब्लास्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती दिख रही हैं. वहीं, कई लोगों के अभी भी फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका है. उनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और कई जिलों से एंबुलेंस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ रही हैं।आग में झुलसे करीब 80 से 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अब तक मिली जानकारी के अनुसार, करीब 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।पटाखा फैक्ट्री अवैध बताई जा रही है और ब्लास्ट के बाद लगी आग की चपेट में आसपास के 50 से ज्यादा घर आ गए हैं. धमाका इतना भीषण था कि पूरा शहर इसकी आवाज से हिल गया।

हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 80 से 100 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है. धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है. जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, कई लोग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड फायर ब्रिगेड की मदद से आग की मदद से आज पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। फटाका संचालक के करीबन 9 गोदाम बताया गया है, जो की पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

भाजपा सरकार के मंत्री उदय प्रताप सिंह अतिरिक्त प्रमुख सचिव अजीत केसरी इन तमाम लोगों ने अपना हेलीकॉप्टर से हरदा का दौरा किया। स्पोर्ट पर पहुंच कर जायजा लिया वही, होना मुख्यमंत्री डॉ. यादव मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख रूपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई ऐसे निर्देश जारी किए, पहले भी फटाका फैक्ट्री में आग लग चुकी है, जिस की 8 से 10 लोगों ने अपनी जान गवा थी फटाका फैक्ट्री संचालक सोमेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल (राजू) अवैध फैक्ट्री चलाने जैसी शिकायत है पूर्व में कर चुके हैं इसके बावजूद भी प्रशासन से तालमेल बिठाकर फटाका संचालक अपना काम चल रहा था जिले में उसकी और भी कहीं फैक्ट्रियां हैं गैरतलब की बात जहां है कि हरदा के वार्ड क्रमांक 31 जो की हरदा नगर में आता है इसके बावजूद भी प्रशासन ने उसे खुली छूट दी थी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button