हरदा पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, मास्टर माइंड धीरु नागले समेत चार आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख का मशरूका जप्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिले में लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक अंतरजिला गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड धीरेंद्र उर्फ धीरु नागले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 10 बंडल बिजली तार, एक लोडिंग वाहन और दो मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। जप्त मशरुका की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है।
खामापडवा-केलनपुर मार्ग से चोरी हुए थे 1.77 किमी तार
सहायक प्रबंधक अरुण कुमार चंदेले ने 18 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 से 18 सितंबर के बीच अज्ञात चोरों ने खामापडवा-केलनपुर मार्ग पर स्थित प्रेमदास भायरे के खेत से नाले तक लगी 11 केवी लाइन से करीब 1.77 किमी तार (26 खंभों के) चोरी कर लिए थे। इस पर थाना सिविल लाइन हरदा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और वाहनों की तलाश से मिला सुराग
पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस दौरान एक लोडिंग वाहन टाटा छोटा हाथी क्रमांक MP-47/L-0725 संदिग्ध पाया गया। वाहन मालिक की पहचान ड्रीमलैंड कॉलोनी निवासी आदिल रजा खान के रूप में हुई। पूछताछ में आदिल ने कबूल किया कि उसने अपने साथी धीरेन्द्र उर्फ धीरु नागले, अजीम खान और समीर खान के साथ मिलकर तार चोरी की है।
गोदाम से मिला चोरी का माल,
मुख्य आरोपी धीरु नागले पहले विद्युत पोल लगाने वाली कंपनी में प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर था और ऊंचे पोल पर चढ़ने का अभ्यस्त होने के कारण उसने इस चोरी को अंजाम दिया। आरोपी अजीम खान के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम से चोरी के बिजली तार बरामद हुए। साथ ही घटनास्थल के नाले किनारे छुपाए गए बंडल भी जप्त किए गए। जबकि ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके गोडाउन को निरस्त करना की कार्यवाही चाहिए।
गिरफ्तार आरोपी के नाम:
1. अजीम खान पिता अंसार खान, निवासी खेड़ीपुरा, हरदा (30 वर्ष)
2. आदिल रजा खान पिता इसराइल खान, निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, हरदा (30 वर्ष)
3. धीरेन्द्र उर्फ धीरु नागले पिता लक्ष्मीनारायण नागले, निवासी रहटाखुर्द (27 वर्ष)
4. समीर खान पिता हसन खान, निवासी इमलीपुरा, हरदा (19 वर्ष)
पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश और एएसपी अमित कुमार मिश्रा व एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी व उनकी टीम ने कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सोलंकी, सउनि संजयसिंह ठाकुर, प्रआर करण साहू, विजय प्रजापति, कमलेश, आरक्षक यश शर्मा, अभिषेक तथा सचिन की सराहनीय भूमिका रही।



