क्राइम

गिरमिट गैंग का पर्दाफाश: पुलिस ने पुरानी चोरी सहित 14 लाख का माल बरामद किया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरमिट गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार

♦ शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

सिराली और छीपाबड़ पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अंतरराज्यीय गिरमिट गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने दिसंबर 2023 से अब तक विभिन्न गांवों में चोरियों को अंजाम देकर करीब 14 लाख रुपये मूल्य का माल चोरी किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 6.5 लाख रुपये का माल बरामद किया है। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

हरदा। सिराली पुलिस ने गिरमिट गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के चोरी का माल बरामद किया है। इस गैंग ने सिराली और छीपाबड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

 

जिले में सक्रिय गिरमिट गैंग का खुलासा

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और एसडीओपी के निर्देशन में सिराली पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद इस गिरोह का खुलासा किया। गिरमिट गैंग के सदस्यों ने छीपाबड़ क्षेत्र के ग्राम पिपल्या भारत, मक्तापुर, हसनपुरा, खिरकिया, कडौला राघौ, नहालीकलां, और धौलपुर में कुल 8 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, चोरी के अन्य सामान और नकदी बरामद करने के लिए फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपों के नाम व पता

1. राजेंद्र उर्फ फुटीम पिता जगदीश पारधी (28 वर्ष, निवासी धावड़ाघाट, थाना शिवपुर, नर्मदापुरम)

2. रामजीवन पिता कालीचरण चौहान (29 वर्ष, निवासी ग्राम कुक्षी, थाना किल्लौद, खंडवा)

3. विनोद पिता मंशाराम राठौर (40 वर्ष, निवासी नांदियाखेड़ा, थाना किल्लौद)

4. अरुण पिता मंशाराम राठौर (32 वर्ष, निवासी धावड़ाघाट, थाना शिवपुर)

5. रामविलास पिता ठाकुरलाल राठौर (22 वर्ष, निवासी नांदियाखेड़ा, थाना किल्लौद)

गिरमिट गैंग पहले ग्रामीण इलाकों में चोरी करती है। गैंग के सदस्य चोरी से पहले घरों की रेकी करते हैं और चोरी के बाद बैतूल के रास्ते दूसरे प्रदेशों में प्रवेश कर जाते हैं। इस गैंग का आपराधिक रिकॉर्ड 1913 से दर्ज है। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक प्रियंका पाठक, उपनिरीक्षक खुशाल बघेल, सहायक उपनिरीक्षक रंजीत पातुरकर और राजेंद्र मीणा, प्रधान आरक्षक गजेंद्र और मोहन चौधरी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button