भ्रष्टाचार

ग्राम रायबोर में बिजली चोरी से हो रहा पानी की टंकी का निर्माण, सचिव की मिले भगत भ्रष्टाचार का खुलासा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा – हरदा जिले की टिमरनी जनपद पंचायत के ग्राम रायबोर में बिजली चोरी के माध्यम से पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की भाजपा सरकार के राज्य में भी भ्रष्टाचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ग्राम रायबोर में नल-जल योजना के तहत पीएचई विभाग द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य जारी है, जिसके लिए विभाग ने टेंडर जारी किए थे। इस टेंडर में मेसर्स आर एन गुर्जर को काम मिला। अब, उन्होंने पंचायत भवन के सामने पानी की टंकी के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है। इस निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार ने बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं लिया। इसके बजाय, उन्होंने पंचायत भवन से बिजली की लाइन काट कर कनेक्शन लिया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

क्या पंचायत सचिव को इसकी भनक नहीं थी

6 महीने से ठेकेदार बिजली की चोरी कर रहा था और पंचायत सचिव ललित गुर्जर को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब मीडिया ने सचिव से बात की तो उन्होंने स्वीकार किया कि पंचायत की बिना अनुमति के बिजली के तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सचिव ने कहा कि वे इसकी शिकायत करेंगे, मगर चार दिन बाद भी सचिव ने ठेकेदार की शिकायत नहीं की। इससे यह प्रतीत होता है कि सचिव ने जानबूझकर बिजली चोरी करवाई या फिर इस कार्य में उनकी मिलीभगत थी। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की गहन जांच कराए और सचिव के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग न हो सके।

इनका कहना है:

“मेरे नॉलेज में नहीं था। आपने जैसा बताया है उसके चलते उसकी जांच कराई जाएगी और जो तत्व सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।”

चेतना पाटील, सीईओ जनपद पंचायत टिमरनी

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button