लापरवाही

किल्लौद अस्पताल में कुत्तों का राज बीएमओ पर कार्रवाई नहीं, खुद को बचाने के लिए कर्मचारियों को बना रहा है निशान ,थाने की धमकी, महिला कर्मचारी भयभीत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

खंडवा। जिले किल्लौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला है, अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ते सो रहे थे मामला जब मीडिया में आया कलेक्टर ने बीएमओ धर्मेंद्र शर्मा और गार्ड के ऊपर कारवाई करने का निर्देश खंडवा सीएमएचओ ओपी जुगतावत को दिया था लेकिन बीएमओ पर अभी तक कार्रवाई त नहीं की गई। अब वीडियो में द्वारा खुद को बचाने के लिए पत्र बाजी की जा रही है अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है और एक महिला कर्मचारी और उसके पति की शिकायत थाने में की गई है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। किल्लौद बीएमओ पर अस्पताल की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत भी कलेक्टर सीएमएचओ और संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा आजाक में की गई थी, जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। अब बीएमओ दुसरी महिला कर्मचारी जो की स्टाफ नर्स है उसे अपने पद का दुरुपयोग कर फंसाना चाहते हैं। जबकि जिस दिन बैड पर कुत्ते सो रहे थे उसे दिन स्टाफ के कर्मचारी कोई नहीं था खुद डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा भी नहीं थे, सिर्फ एक स्टाफ नर्स डिलीवरी वार्ड और अन्य वार्डों में देख रही थी सवाल उठता है कि उसे दिन सफाई कर्मी कहां गए थे गार्डन कहां गए थे बीएमओ कहां गए थे, सीएमएचओ ने बिंदुवार जांच करके इन जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की ?

आखिर कब तक छोटे कर्मचारियों का शोषण होता और जिम्मेदार पदाधिकारी बीएमओ हरदा जिले जिले अप डाउन करते हैं मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। बीते 5-6 साल से एक ही जगह डटे हुए हैं, पद और प्रभाव की धोंस देते हैं। पूर्व में कई शिकायत हो चुकी हैं लेकिन सीएमएचओ आप जुगतावत के संरक्षण से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और छोटे कर्मचारी अधिकारी के दबाव में हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button