ज्ञापन

‘माँ नर्मदा’ का नाम पक्षियों से जोड़ने को बताया अपमानजनक, लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन महाविद्यालय पर कार्रवाई की मांग,

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। लाल बहादुर शास्त्री पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय अबगांव खुर्द द्वारा मुर्गा-मुर्गी की एक नई प्रजाति का नाम “नर्मदा” रखे जाने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सनातनी संगठनों में आक्रोश फैल गया है। गुरुवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और इस नामकरण को माँ नर्मदा के अपमान से जोड़ते हुए तीव्र आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि माँ नर्मदा केवल एक नदी नहीं बल्कि प्रातः स्मरणीय, पुण्यसलिला एवं हमारी आराध्य देवी हैं। ब्राह्मण समाज स्वयं को माँ नर्मदा का मानस पुत्र मानता है। ऐसे में मुर्गा-मुर्गी की प्रजाति को ‘नर्मदा’ नाम देना न सिर्फ अनादर है, बल्कि करोड़ों नर्मदा भक्तों की भावनाओं पर गहरी चोट है। संगठनों द्वारा मुर्गी फार्म के जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button