गुमशुदा

ग्राम अबगांव कला की नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। ग्राम अबगांव कला की नहर में 40 से 45 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की जानकारी मिलते ही थाना हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यदि किसी व्यक्ति के थाने में गुमशुदगी दर्ज है या किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी है, तो तत्काल थाना हंडिया से संपर्क करें।थाना हंडिया ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे शव की पहचान में पुलिस की मदद करें। अज्ञात शव की जानकारी के लिए थाना हंडिया से संपर्क करना आवश्यक है।

Swatantra Harda
Back to top button