गुमशुदा

टिमरन नदी में मिला दूधकच्छ निवासी भैयालाल गौर का शव

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। ग्राम दूधकच्छ निवासी भैयालाल गौर (57 वर्ष), पिता लक्ष्मीनारायण गौर, जो 23 फरवरी 2025 से लापता थे, उनका शव आज टिमरन नदी में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग 5-6 दिन पुराना हो सकता है। परिजनों के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे। वे अपने परिवार के साथ घाट स्थल के पास खेत में बने मकान में निवास करते थे। उनकी गुमशुदगी के बाद से परिजन चिंतित थे और उन्हें हर जगह तलाश कर रहे थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भैयालाल गौर टिमरन नदी तक कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।भैयालाल गौर के निधन की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई मृत्यु।

Swatantra Harda
Back to top button