शिकायत

आचार संहिता के उल्लंघन पर सोशल मीडिया पोस्ट का विवाद, कांग्रेस नेत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग।

कांग्रेस नेत्री श्वेता उपाध्याय पर मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक को सोपा ज्ञापन की कार्रवाई की मांग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी निवासी श्वेता उपाध्याय द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने काफी विवाद पैदा कर दिया है। पोस्ट में उन्होंने मुस्लिम समुदाय को टारगेट, करते हुए सभी मुस्लिम लोगों को रेपिस्ट और क्रिमिनल बताया है। इस पोस्ट में उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कांग्रेस नेत्री श्वेता उपाध्याय पर मुस्लिम समाज और पूरी मुस्लिम कौम के खिलाफ गंभीर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। श्वेता उपाध्याय, जो महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी होने का दावा करती हैं, ने अपने फेसबुक आईडी से “ये मुस्लिम रेपिस्ट” कहते हुए पोस्ट किया किसी को लेकर मुस्लिम समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपा और कार्यवाही की मांग की

पोस्ट पर क्या लिखा था

श्वेता उपाध्याय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ये मुस्लिम रेपिस्ट, क्रिमिनल अपने बीबी, गर्लफ्रेंड और घरवालों साथ मिलकर आत्महत्या की धमकी देकर लोगो को ब्लैकमेल करते है। जूठे आरोप लगाते है फसाने, ताकि इनके जूठ का पर्दाफाश ना हो सबूत साथ। फांसी हो इस बलात्कारी को।”

पोस्ट में आए थे कमेंट

श्वेता उपाध्याय की इस पोस्ट के बाद उनके कॉमेंट बॉक्स में कई प्रतिक्रियाएँ आईं, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम समुदाय के लोगों की थीं। उन्होंने लिखा, “पोस्ट में मेरे कॉमेंट बॉक्स में सिर्फ मुस्लिम ही आ रहे है अपने धर्म के गलत व्यक्ति का साथ देने। अब तुम यही से अंदजा लगा लो की तुम्हारी कोम बलात्कारी का मिलकर समर्थन करती है। और एक साथ गद्दारों के साथ भी खड़ी हो जाति है। धर्म की आड़ लेकर। गलत करने वाला मुस्लिम ही है तुम्हारे धर्म का ही है जिसने हिंदू लड़कियों के बलात्कार किए हैं। ब्लैकमेल किया है उन लड़कियों को।

पूर्व पार्षद मुन्ना पटेल ने घोर निंदा करते हुए कहा 

कि इस पोस्ट के बाद समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाला और नफरत फैलाने वाला बताया है। मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने इस पोस्ट की कड़ी निंदा की है और श्वेता उपाध्याय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button