विरोध

कांग्रेस नेताओं ने स्वदेशी मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग


शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। मिडिल स्कूल मैदान पर 15 जनवरी से 23

जनवरी तक आयोजित किए जा रहे स्वदेशी मेले की अनुमति निरस्त करने की मांग करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त टाले और जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्गव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने कहा कि मेला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर आयोजित होना है, जो प्राथमिक और माध्यमिक शासकीय स्कूलों से घिरा हुआ है। इन स्कूलों में हजारों छात्राएं अध्ययनरत हैं, और मेले के दौरान करीब 130 दुकानें और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर पालिका परिषद ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन को मात्र कुछ धनराशि के बदले यह परिसर उपलब्ध कराया है, जो छात्राओं की शिक्षा के साथ समझौता है। उन्होंने इस फैसले को “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” अभियान के उद्देश्यों के खिलाफ बताया और जिला कलेक्टर से इस मेले की अनुमति निरस्त करने का अनुरोध किया है।

फाइल फोटो

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button