
शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। आज नगर पालिका परिषद हरदा के सभा कक्ष में आयोजित जिला योजना समिति सदस्य के निर्वाचन में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। भाजपा पार्षदों द्वारा पार्टी लाइन से हटकर की गई क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अहद ख़ान को अप्रत्याशित जीत मिली है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। जैसे ही सभा कक्ष से बाहर निकले मीडिया से बात कीतो उन्होंने कहा की 18 लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है । जिसमें से 10 पार्षद तो कांग्रेस के थे। 8 पार्षदों ने और मुझ पर विश्वास किया है।

हरदा नगर पालिका में कुल 35 निर्वाचित पार्षद हैं जिनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 10 और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद वह केवल एक प्रत्याशी को ही जीत दिला सकी, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अहद ख़ान को 18 मत मिले और वे विजयी घोषित हुए। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और मुख्यनगर पालिका अधिकारी कमलेश पटीदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह परिणाम इस ओर संकेत करता है कि भाजपा के भीतर गहरी नाराज़गी, असंतोष और अनुशासनहीनता व्याप्त है। कुछ भाजपा पार्षदों ने पार्टी व्हिप और शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना करते हुए विपक्ष के उम्मीदवार को वोट देकर पार्टी की स्थिति को कमजोर किया है। इस प्रकार की क्रॉस वोटिंग भाजपा के नेतृत्व और संगठनात्मक संरचना की विफलता को भी उजागर करती है। यह भाजपा की अंदरूनी टूट और असंतोष का एक और प्रमाण है, जिससे आने वाले समय में पार्टी के भीतर और बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।



