पाथ कंपनी के मैनेजर लार्ड खिलाफ फिर आया जनसुनवाई में एक और मामला।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: स्वामित्व की भूमि ग्राम वहाला प.ह.न. 03 पर आने जाने के रास्ते पर ठेकेदार द्वारा रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया। मना करने पर जान से मारने की दी धमकी जनसुनवाई में कि शिकायत..!
क्या है शिकायत↓
प्रति,
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय पुलिस थाना टिमरनी तहसील टिमरनी जिला हरदा
आवेदक :- शकुर खान पिता मोहम्मद खान निवासी कुलहरदा तहसील व जिला हरदा मो0नं0 79748-44606
विषय
मेरी स्वामित्व की भूमि ग्राम वहाला प०ह०न० 03 पर आने जाने के रास्ते पर ठेकेदार द्वारा रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया होने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत बावत महोदयजी,
उपरोक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि, मैं कुलहरदा का स्थायी निवासी होकर मेरी ग्राम वहाला में कृषि भूमि खसरा नंबर 1 रकबा 0. 061हे0 स्थित है। जिस पर मेरे द्वारा एवं मेरे पुत्र के द्वारा ढावा का कार्य किया जाता था। जो कि, नेशनल हाईवे से लगा हुआ है और नेशनल हाईवे के ठेकेदार लाड के द्वारा उपरोक्त भूमि पर हमारे आने जाने के रास्ते एवं हमारे पूरे प्लॉट को मिटटी डालकर खराब कर दिया है और हमारे द्वारा मना करने पर हमें गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी देने लगा और कहने लगा कि तुमसे बने जो कर लो मैं उक्त प्लॉट पर से मिटटी नही हटाउंगा और उक्त प्लॉट पर से जाने आने का रास्ता नही दूंगा। ठेकेदार द्वारा इस प्रकार की हरकरतें करके हमें अत्यधिक परेशान कर दिया है क्योंकि उपरोक्त प्लॉट मेरा हरदा नर्मदापुरम हाइवे रोड से लगा हुआ है जिस पर मेरे परिवार द्वारा ढावे का कार्य किया जाता था। लेकिन कुछ समय से हमारे द्वारा उपरोक्त प्लॉट पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा था प्लॉट खाली पडा था जिसका नाजायज फायदा उठाकर ठेकेदार राजेन्द्र कुमार लाड (आर के लाड) के द्वारा हमारे प्लॉट को मिटटी डालकर एवं रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। और पूरे प्लॉट को खराब कर दिया है। पूर्व में जब नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा था तब ठेकेदार एवं तवर के द्वारा कहा गया कि, तुम्हारे प्लॉट पर से हमें आने जाने दो अगर तुम्हारा प्लॉट खराब होता है या रास्ता खराब होता है तो हम तुम्हारे प्लॉट को सही करके देंगे लेकिन अब वह प्लॉट को सही नही कर रहा है और हमारे उपर झूठी रिपोर्ट करने की धमकी दे रहा है।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि, ठेकेदार राजेन्द्र कुमार लाड एवं उसके मेनेजर तवर के विरुद्ध उचित कार्यवाही किये जाने की कृपा करें एवं हमारे प्लॉट को सही करवाया जाकर रास्ते को खुलवाने की कृपा करें।



