एक्सीडेंट
खिड़कीवाला में सड़क हादसा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम खिड़कीवाला में गुरुवार रात अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ललित उर्फ तेजा सोलंकी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सोडलपुर गांव का निवासी और पेशे से हलवाई था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इंदौर-बैतूल हाईवे पर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि पिछले सप्ताह में इसी जगह पर पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने संकेतक और अंडर ब्रिज बनाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। एसडीओपी आकांक्षा तलया के अनुसार, अतिरिक्त बल बुलाया गया है और हाईवे अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है।



