अवैध

अंबिका प्रसाद ने शासन को लगाया चूना, सरकारी जमीन पर बिल्डिंग बनाकर सरकार को ही दे दिया किराए पे, खबर प्रकाशित होने के बाद बौखलाए कहा एक करोड़ की करूंगा मानहानि।

शाहरूख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। छीपानेर रोड पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जिस बिल्डिंग में चल रहा हैं वह दरअसल सरकारी जमीन पर बनीं हुई हैं। अंबिका प्रसाद शर्मा के स्वामित्व की यह बिल्डिंग को जिला अस्पताल ने गोपनीय तरीके से किराये पर लेकर 2015 से हर माह लगभग 20 हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा हैं। आरटीआई से जानकारी निकालने पर पता चला कि किराये पर ली गई इस बिल्डिंग के पास न तो नक्शा हैं और ना ही नगर पालिका से भवन निर्माण कार्य की अनुमति के कोई दस्तावेज। फिर ऐसी क्या मजबूरी है सीएमएचओ की इसी बिल्डिंग को किराये से लेकर विगत 9 सालों में लाखों रुपये का भुगतान कर दिया। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की रजिस्ट्री अंबिका प्रसाद के पास हैं और उसके पुत्र पंकज शर्मा के खाते में किराये की राशि ले रहे हैं।

अब सब जाने के बाद भी सीएमएचओ बने मूक दर्शक

जिले के अधिकारी सीएमएचओ एचपी सिंह से जब इस मामले पर चर्चा की तो उन्होंने हवा हवाई वाले जबाव दिये और कहा कि हम इसकी जांच करायंगे जबकि सीएमएचओ कार्यालय से ही हर महीने इस सरकारी स्थान पर बनीं हुई बिल्डिंग का किराया दिया जा रहा हैं। यानी अंबिका और सीएमएचओ मिलकर शासन को ही चूना लगा रहे हैं।

राजनैतिक दबाव या पंडित जी का प्रभाव।

अपने आप को पंडित कहने वाले अंबिका प्रसाद के प्रभाव या राजनैतिक दबाव के कारण जिला प्रशासन भी खामोस हैं। जबकि दूसरी ओर कलेक्टर शहर में गरीब लोगों के अतिक्रमण हटाकर उन्हें बेरोजगार करने की ओर ध्यान दे रहे हैं वही दूसरी ओर ऐसे रसुखदार लोग के दबाव में जिला प्रशासन काम कर रहा हैं।

इनका कहना है: 

यूएफपीसी जो 2015 में सिविल सर्जन के द्वारा जो एग्रीमेंट किया गया था। उसी को आगे बढ़ते हुए यूएफपीसी चल रही है, आईटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी थी उसे माध्यम से उन्होंने खसरा बी फार्मा उनके द्वारा दी गई है। जो आईटीआई में मांगा था वह उनको भेज दिया जाएगा। मगर अभी तक नक्शा और नगरपालिका से भवन निर्माण की परमिशन नहीं दी गई है, अगर वह यह दस्तावेज नहीं देते हैं तो इस संबंध में नगर पालिका को पत्र लिखा जानकारी मांगी जाएगी।

एचपी सिंह सीएमएचओ हरदा

7 और मार्च 17 मार्च 2024 को प्रकाशित खबर

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button