अतिक्रमण

नाले पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, नगर पालिका ने जेसीबी से हटाया कब्जा

स्वतंत्र खबर.. समय पर.. विज्ञापन जाहिर सूचना, कोर्ट नोटिस, इत्यादि देने के लिए संपर्क करें: 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

नगर पालिका प्रशासन ने नाले पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। इससे पहले 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमण न हटाने पर यह कदम उठाया गया। नाले पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी और सफाई में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए यह कार्रवाई की गई।

स्वतंत्र हरदा। नगर पालिका प्रशासन ने नाले पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर बुधवार को जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि पूर्व में 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 6 में नाले पर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया ताकि बारिश के मौसम में जल निकासी सुनिश्चित हो सके। यह नाला करीब 50 फीट चौड़ा है, जिसमें 10 फीट पर अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण के कारण नाले की साफ-सफाई नहीं हो पा रही थी और जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस कार्रवाई से नाले की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान हो सकेगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button