घटना

हरदा जिले के सिराली में अनोखी घटना: कुएं में ‘लाश’ होने की सूचना निकली अफवाह, 7 घंटे की मशक्कत के बाद मिली सिर्फ लकड़ी

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। सिराली तहसील में रविवार को एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कुएं में किसी ने लाश फेंक दी है। सूचना मिलते ही सिराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से पानी निकालने का लंबा अभियान शुरू किया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 7 घंटे तक लगातार पंप मोटर चलवाकर पानी खाली करवाया। कुएं का पानी लगभग पूरा निकालने के बाद जब तलहटी दिखने लगी, तो पुलिस और स्थानीय लोग हैरान रह गए। कुएं में लाश नहीं, बल्कि लकड़ी (बोगी/लखड़ी) पड़ी हुई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, दूर से देखने पर लकड़ी का आकार किसी व्यक्ति जैसी आकृति प्रतीत हो रहा था, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई और किसी ने इसे लाश समझकर पुलिस को सूचना दे दी। सिराली पुलिस ने बताया कि। सूचना मिलने के बाद एहतियातन पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। 7 घंटे की मशक्कत और मोटर चलाने के बावजूद पानी खाली करते समय सिर्फ लकड़ी ही मिली। घटना पूरी तरह भ्रमजनित निकली, किसी तरह की आपराधिक गतिविधि नहीं पाई गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा बनी रही कि बिना पुष्टि के अफवाहनुमा सूचनाएं पुलिस को कितना परेशान कर सकती हैं। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने कहा कि ऐसे मामलों में सूचना चाहे गलत हो या सही, हर कॉल को गंभीरता से लेना जरूरी होता है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button