कार्यवाही

हरदा से गायब 12 वर्षीय बालिका आष्टा से मिली, पुलिस की विशेष टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा पुलिस को एक बड़ी सफलता तब मिली जब कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्ष 9 माह की नाबालिग बालिका को मात्र 48 घंटे के भीतर आष्टा, जिला सीहोर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बालिका दूध डेयरी क्षेत्र हरदा की निवासी है और उसके अपहरण के मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 87/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी हरदा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी कोतवाली के मार्गदर्शन में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संभावित स्थानों की पड़ताल की, सुरागों को खंगाला और तकनीकी विश्लेषण की मदद से बालिका का लोकेशन आष्टा क्षेत्र में ट्रेस किया। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर 11 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली हरदा लाया गया।

पुलिस ने विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसकी दादी, निवासी दूध डेयरी हरदा के सुपुर्द कर दिया। सफल कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम के सउनि हरिनारायण यादव, सउनि सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रआर 51 हरप्रसाद पटेल, महिला आरक्षक वैषाली परर्ते तथा सायबर सेल हरदा के आरक्षक 167 लोकेश सातपूते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button