शिविरसेवा

महिला आस्था सेवा समिति ने लगाया निःशुल्क विशाल नेत्र शिविर,,,, मोतियाबिंद जांच व ऑपरेशन फ्री, मरीजों को चश्मे भी दिए जाएंगे

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। महिला आस्था सेवा समिति हरदा के तत्वाधान में रविवार को अग्रसेन पैलेस में निःशुल्क विशाल नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई। समाज सेविका उषा गोयल ने बताया कि जांच से लेकर ऑपरेशन तक किसी भी मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा और दवाएं भी मुफ्त दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि समिति का गठन वर्ष 2004 में हुआ था और तब से समिति की महिलाएं समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। महिलाओं के लिए कैंसर जांच शिविर, हेल्थ कैंप और बच्चों के लिए नि:शुल्क ट्यूशन जैसी सेवाएं भी समिति द्वारा लंबे समय से चलाई जा रही हैं। रविवार को लगे शिविर में करीब 250 से अधिक लोगों की जांच की गई। जांच के बाद पात्र मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की तारीख दी जा रही है। ऑपरेशन जिला अस्पताल हरदा और मिशय नेत्रालय, शिवम वाटिका कॉलोनी में किए जाएंगे। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के बाद दवाएं एवं चश्मे मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में निशुल्क जांच नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत यादव और डॉ. प्रमोद भूमरकर द्वारा की गई। दोनों डॉक्टर ऑपरेशन भी स्वयं करेंगे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button