क्राइमधोखाधड़ी

हरदा कलेक्टर के नाम पर ठगी का प्रयास: फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से मांगे 20 हजार रुपए

हरदा। जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नाम पर ठगी का प्रयास करने का सामने आया है। किसी अज्ञात साइबर फ्रॉड करने वाले ने कलेक्टर की तस्वीर लगाकर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाया और लोगों से पैसे की मांग करनी शुरू कर दी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने खुद इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आजकल साइबर फ्रॉड बहुत बढ़ गए हैं। मेरी प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पैसे मांगने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना मैंने पुलिस को दे दी है और व्हाट्सएप के माध्यम से भी सतर्क कराया है, किया है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि ऐसे किसी भी मैसेज पर विश्वास न करें और तुरंत ऐसे नंबर को ब्लॉक कर दें।

सूत्रों के अनुसार, इस फर्जी प्रोफाइल से टिमरनी और हरदा के एसडीएम को भी संदेश भेजे गए, जिनमें कलेक्टर के नाम से 20 हजार रुपए “उपहार देने” के लिए मांगे गए थे। मामला संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने सीधे कलेक्टर जैन से संपर्क किया, तब जाकर ठगी का प्रयास उजागर हुआ। कलेक्टर ने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों के नाम से इस तरह की किसी भी धनराशि की मांग पूरी तरह फर्जी और धोखाधड़ी है। किसी भी संदिग्ध संदेश की तत्काल सूचना पुलिस साइबर सेल को दें। जिले में बढ़ती साइबर घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील की है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button