घटना

16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी, तबीयत खराब थी, मां बैंक गई थी वापस लौटी तो बेटी फंदे पर लटकी मिली

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भागपुरा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 16 वर्षीय बंदना अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। मृतक के पिता ने बताया कि वे वहां किसान यहां पर के यहां काम करते हैं। घटना के समय वे फसल बेचने हरदा मंडी आए हुए थे। घर पर बंदना अपनी मां के साथ ही थी। परिजन के मुताबिक बंदना की तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी मां ने उससे कहा कि वह घर पर ही रुके, जबकि वह बैंक से पैसे निकालकर आती है ताकि उसे अस्पताल ले जाया जा सके। इसी दौरान जब मां घर लौटी तो बंदना को फंदे पर लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे और परिजन उसे हरदा के एक निजी अस्पताल लेकर गए। लेकिन रास्ते में ही बंदना ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button