जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत,

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। खिरकिया वार्ड क्रमांक 5 की 21 वर्षीय युविका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात युवती ने कथित तौर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार, युवती तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता मजदूरी करते हैं, जबकि भाई शुभम काडोले ठेला लगाकर फल–फ्रूट बेचता है। शुभम ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे के आसपास युवती घर से अचानक कहीं चली गई थी। सुबह लगभग 5:00 बजे वह वापस घर लौटी तो आते ही उसे तेज उल्टियां होना शुरू हो गईं। परिजन तुरंत उसे खिरकिया के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत नाजुक देखते हुए हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। हरदा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस जांच में जुटी है।



