घटना

नदियाखेड़ा  की महिला की चारामार  कीटनाशक पीने से मौत

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। हरसूद तहसील के ग्राम नदियाखेड़ा में रविवार सुबह जहरीला पदार्थ (चारामार) कीटनाशक पीने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंजू बाई (42 वर्ष) पति दुर्गा प्रसाद, निवासी नदियाखेड़ा ने घर में रखी चारामार कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन पहले उन्हें हरदा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मृतक महिला की पति के साथ फोटो

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका के पति दुर्गा प्रसाद मजदूरी का कार्य करते हैं। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button