घटना

दुकान पहुंचते ही अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा सुबह स्टेटस पर लिखा था ‘राम-राम’

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। सुदामा नगर वार्ड क्रमांक 32 निवासी शुभम नामदेव (उम्र 30 वर्ष) की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुभम तिलक भवन परिसर में कपड़ों की सिलाई की दुकान चलाता था। जानकारी के अनुसार, वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर खाना खाकर दुकान के लिए निकला था। दुकान पहुंचते ही उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। दुकान के पास मौजूद लोगों ने तुरंत शुभम के परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शुभम की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह शुभम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘राम-राम’ लिखा था, जिसके बाद दोपहर में उसकी मौत की खबर फैलते ही लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button