सम्मानसेवा

जीवनकाल में ही देहदान की घोषणा कर रहीं थीं समाजसेवी अवस्थी, अंतिम इच्छा के अनुसार एम्स भोपाल को सौंपा गया पार्थिव शरीर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

शाहरुख बाबा चीफ ऐडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। शहर की वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी सुमन अवस्थी पत्नी राकेश अवस्थी (उम्र 75 वर्ष) निवासी अवस्थी कंपाउंड, हरदा ने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लेकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया था। शुक्रवार को उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप परिजनों की सहमति से घर पर अंतिम संस्कार के पश्चात उनका पार्थिव शरीर एम्स भोपाल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में देहदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।देहदान जैसे महान कार्य के सम्मान में हरदा पुलिस विभाग की ओर से सुमन अवस्थी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुमन अवस्थी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय थीं। वे महिलाओं को निःशुल्क योग प्रशिक्षण देती थीं और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में प्रमुख भूमिका निभाती थीं। उनके इस नेक कार्य ने समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता की नई मिसाल कायम की है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button