पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल लेंगे राजनीति से संन्यास, बेटे सुदीप पटेल ने फेसबुक पर पोस्टर जारी कर बताया बड़े बेटे ने दी सफाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा । पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी एक बार फिर विवादित पोस्ट अब एक चर्चा का विषय बन गया है, वही आईडी हैक हो गई इसकी जानकारी स्वयं संदीप पटेल ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से की है।
पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के बड़े बेटे ने संदीप पटेल ने लिखा
मेरे छोटे भाई सुदीप पटेल की सोशल मीडिया ID को हैक कर कुछ भ्रामक और गलत पोस्ट की गई हैं, जिनके पीछे आनंद जाट और विशाल बघेल का हाथ होने की पूरी संभावना है। ये वही लोग हैं जिन्होंने पहले भी इंटरव्यू के माध्यम से हमारे आदरणीय नेता पूर्व कृषि मंत्री कमल जी पटेल पर अमर्यादित टिप्पणियाँ की थीं। आनंद जाट स्वयं भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ कई बार आपत्तिजनक बयान दे चुका है। विशाल बघेल भी आनंद जाट को इंटरव्यू दे कर यह साबित कर चुके हैं कि वे संघ, भाजपा और उसके पदाधिकारियों का कितना सम्मान करते हैं। हम इस मामले की पूर्ण जांच की मांग करते हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। हरदा की जनता जानती है कि कमल जी पटेल और उनका परिवार हमेशा जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहा है और रहेगा। किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट या अफवाह पर ध्यान न दें। सच्चाई और सेवा ही हमारी पहचान है।

बताया जा रहा है कि सुदीप पटेल की फेसबुक ID से कल रात एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें लिखा गया था अपने 64 वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर और 65वें जन्मदिन पर मेरे पिताजी श्री कमल जी पटेल ने परिवार के आग्रह पर चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।

इसी पोस्ट के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सुदीप पटेल की ID हैक कर राजपूत समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी, जिसके बाद उन्होंने थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। आज 6 अक्टूबर, यानी पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का जन्मदिन है। ऐसे में संन्यास की बात वाली पोस्ट सामने आने से चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि, अब संदीप पटेल के बयान के बाद साफ है कि ID हैक की गई है, सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिर बाद मे भी सुदीप पटेल की आईडी से पोस्ट की गई शेयर जिसमें लिखा है कोई भी जाँच करवा लो, मेरी आईडी हेक नहीं हुई है, चुनाव को अभी बहुत समय है वैसे, तब तक बेईमान लोग कुछ भी अफ़वाह फैला सकते है मेरे पिताजी ख़ुद ही कल सब सबके सामने अपनी बात रख देंगे।
इधर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीयस्वयंसेवक का स्वयंसेवक हो और स्वयंसेवक जीवन भर राष्ट्र और समाज की सेवा करता है, कभी रिटायर नही होता है।



